फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलों, ब्लाक मुख्यालयों पर होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जनपद स्तर पर होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिला स्तर पर डा. भीम रॉव अंबेडकर स्पोर्टस स्टेडियम में जनपद एवं तहसील सदर की तरफ से संयुक्त रूप से योग दिवस कार्यक्रम होगा। इसके नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद , जिला विद्यालय निरीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर डा. राजेश कुमार होंगे। इस कार्यक्रम के सहायक प्रभारी सभी जनपद स्तरीय अधिकारी होंगे।
विज्ञापन

तहसील तथा विकास खंड मुहम्मबाद गोहना का योग दिवस कार्यक्रम बरामदपुर डिग्री कालेज में होगा। इसके नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना होंगे। विकास खंड तथा तहसील घोसी का योग दिवस कार्यक्रम सर्वोदय पीजी कालेज में होगा। विकास खंड तथा तहसील मधुबन का कार्यक्रम विवेकानंद इंटर कालेज पांती रोड, मधुबन में होगा। विकास खंड परदहां का कार्यक्रम पर परदहा विकास खंड पर होगा। विकास खंड कोपागंज का कार्यक्रम प्राचीन गौरी शंकर मंदिर पर होगा। विकास खंड रतनपुरा का कार्यक्रम नेहरू इंटर कालेज रतनपुरा में होगा। विकास खंड बडरांव का कार्यक्रम राम लगन गर्ल्स डिग्री कालेज अमिला में होगा। विकास खण्ड रानीपुर का कार्यक्रम जनता इण्टर कालेज रानीपुर में होगा। डीएम ने बताया कि सभी विकास खंड के नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी होंगे।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को डा. भीम रॉव अम्बेडकर स्पोर्टस स्टेडियम में समय सुबह सात बजे से आठ बजे तक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि विकास खंडों पर भी अधिकारी उपस्थित रहकर कार्यक्रम को संपन्न करायेंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरीशचंद्र, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, परियोजना निदेशक बीबी सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी आलोक कुमार, एआरटीओ श्याम लाल सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें