गांधी मैदान में एनसीसी में चयन के लिये युवाओ ने फिजिकल टेस्ट दिलाते आर्मी के अधिकारी। संवाद
क्षेत्र के मारुखपुर स्थित गांधी विद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की चयन प्रक्रिया उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इसमें विद्यालय के 51 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चयन के दौरान विद्यार्थियों की शारीरिक दक्षता, स्वास्थ्य, अनुशासन और निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षण किया गया। 90वीं एनसीसी बटालियन के कर्नल सुधीर तोपस की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं का फिजिकल टेस्ट कराया गया। चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। एनसीसी में चयन को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह रहा। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को एनसीसी के महत्व के साथ व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और देशसेवा की भावना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट अभय प्रताप तरुण, जावेद इकबाल आदि मौजूद रहे।