फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महादेव घाट पर फूलों की बेदी पर 508 व्रतियों ने की छठ पूजा

विज्ञापन
नगर के महादेव घाट पर छठ पूजा को लेकर बनी फूलों की बेदी। संवाद
विज्ञापन
मऊ। तमसा नदी के किनारे मऊ महादेव घाट, विसर्जन घाट और मड़ैया घाट पर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रविवार को पहली बार छठ महापर्व का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मऊ महादेव घाट पर आयोजन समिति के सराहनीय प्रयास से श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। यहां पारदर्शिता और भीड़ प्रबंधन के लिए टोकन सिस्टम लागू किया गया, जिसके माध्यम से 508 लोगों को वेदियों का आवंटन किया गया। समिति की ओर से इन सभी 508 वेदियों को को आकर्षक फूलों से बनाकर तैयार किया गया था, जिन पर व्रती महिलाओं ने पूजन-अर्चन किया। वहीं, नवनिर्मित विसर्जन घाट और मड़ैया घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
वहीं 91 पूजा स्थलों और घाटों पर नगर पालिका के 400 सफाई कर्मचारियों ने शनिवार की रात से ही सफाई का मोर्चा संभाला। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें