फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जयंती पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

विज्ञापन
नगर के हकिकतपुरा में बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर मौजूद लोग। स्रोत- स् - फोटो : मृतक बॉबी खान
विज्ञापन
मऊ। मिर्जादीपुरा स्थित राज पैलेस के सामने रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया और उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पप्पू गोंड ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र एवं प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके संघर्ष, साहस और समाज के प्रति योगदान को नमन किया। इस अवसर पर मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गोंड, पवन कुमार गोंड, रामजीत गोंड, अजय गोंड, रमाकांत मास्टर, यशवंत कुमार गोंड सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें