फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाइक की डिकी से 50 हजार की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा मोहल्ला स्थित एक निजी विद्यालय के अंदर खड़ी बाइक की डिकी से 50 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार की देर शाम अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के तेंदुली गांव निवासी अशोक कुमार यादव ने तहरीर में बताया कि वह निजामुद्दीनपुरा स्थित एक निजी विद्यालय में क्लर्क हैं। सात अक्तूबर की दोपहर विद्यालय का एक लाख रुपया लेकर वह सहादतपुरा स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा करने गया था। लेकिन किसी कारण से बैंक में केवल 50 हजार रुपये ही जमा हो पाए। बचे हुए 50 हजार रुपये बाइक की डिकी में रखकर वापस विद्यालय के अंदर बाइक खड़ी कर दी। काम समाप्त होने के कुछ देर डिकी खोती तो रुपये गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें