फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ढेकुलियाघाट गो आश्रय स्थल में मिली अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने नगर के ढेकुलियाघाट के समीप स्थित अस्थाई गो आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में व्यापक पैमाने पर अनियमितताएं मिलीं। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान मौके पर लगभग 10 क्विंटल भूसा मिला। इसके अलावा हरे चारे एवं चोकर नही मिले। स्टॉक रजिस्टर भी मौके पर नहीं मिला। गो आश्रय स्थल में कुल 90 गोवंश संरक्षित है, जिसमे कुछ गोवंश बेहद कमजोर एवं बीमार पाए गए। कुछ की ईयर टैगिंग भी नहीं की गई थी। साफ सफाई ठीक रही। जानवरों के मल मूत्र के निकासी के लिए उचित व्यवस्था न होने से वहां गंदगी फैली थी। जिलाधिकारी ने गोवंशों की संख्या देखते हुए पर्याप्त मात्रा में भूसे एवं हरे चारे की उपलब्धता न होने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से उपभोग प्रमाण पत्र के अनुसार रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कमजोर और बीमार पशुओं की प्रतिदिन जांच कर इलाज करने और उनकी ईयर टैगिंग करने का निर्देश दिया।
एक पशु की अत्यंत दयनीय स्थिति देख केयरटेकर को कड़ी फटकार लगाते हुए उसका विशेष ध्यान रखने को कहा। गो आश्रय स्थल में क्षमता से अधिक पशुओं के होने पर उन्होंने पास के खाली मैदान पर उनके रहने के लिए अस्थाई निर्माण करने का निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को दिया। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद दिनेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें