फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कचरा खाकर बीमार हुईं 50 भेड़, 30 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रास्तीपुर गांव में शुक्रवार की शाम को बाजार के पास कचरा खाकर 50 भेड़ें बीमार हो गईं। शुक्रवार की रात से ही बीमार भेड़ों के मरने का सिलसिला शुरू हो गया। शनिवार की शाम तक 30 भेड़ मर चुकी थीं।
विज्ञापन

पशुपालक रणवीरपुर निवासी फूलचंद शर्मा अपने 150 भेड़ों को शुक्रवार को चराने के लिए गांव से कुछ दूरी पर आया था। भेड़ों को चराने के बाद वह गांव के एक सिवान में सभी भेड़ों को लेकर था। रात में ही कुछ भेड़ों की अचानक तबीयत खराब होने लगी। शनिवार की सुबह पशु पालक ने पशु चिकित्सक को जानकारी देकर बुलाया। पशु चिकित्सा में कई भेड़ों को दवा दी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार की सुबह से शाम तक 30 भेड़ों की मौत हो चुकी थी। गांव के लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम को पशुपालक फूलचंद शर्मा जब अपनी भेड़ को लेकर रास्तीपुर गांव में आया था। बाजार के पास फुल्की और कुल्फी का कचरा फेंका गया था। कुछ भेड़ों ने इस कचरे को खाना शुरू कर दिया। इसी से सभी की तबीयत खराब हो गई और पेट फूलने के बाद अचानक भेड़ें चिल्ला कर भागने लगी। कुछ दूरी पर जाकर गिरने के बाद भेड़ों की मौत हो जा रही थी। पशुपालक फूलचंद ने बताया कि करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें