मऊ। नगरपालिका की पूर्व सभासद सुनीता गुप्ता ने जिला अस्पताल के सामने सार्वजनिक पोखरा पर अवैध निर्माण रोकवाने की मांग को लेकर में सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि सार्वजनिक पोखरा पर अवैध तरीके से निर्माण कराया जा रहा है। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पोखरा के अस्तित्व की रक्षा के लिए अवैध निर्माण रुकवाया जाए। साथ ही पुलिस बल की तैनाती की जाए ताकि जांच और सीमांकन की प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से हो सके।