दोहरीघाट व फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का
चौथा चरण गुरुवार को है इसके लिए 487 पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना
होकर गुरुवार को ब्लाकों में पहुंचीं।
चौथे और अंतिम चरण के मतदान में
281421 मतदाता जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के 1543 प्रत्याशियों के
भाग्य का फैसला करेंगे।
दोहरीघाट ब्लाक में 220 बूथ एवं फतहपुर मंडाव
ब्लाक में 267 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर निर्वाचन सामग्रियों बैलेट
पेपर एवं निर्वाचक नामावली के साथ गुरुवार की शाम को मतदान कर्मी पहुंच गए।
दोहरीघाट ब्लाक में 126425 मतदाता हैं
। इस ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य
के सभी सीटों के लिए 653 प्रत्याशी एवं जिला पंचायत सदस्य के तीन सीटों के
लिए 112 प्रत्याशी हैं। फतहपुर मंडाव ब्लाक में 154996 मतदाता है। यहां
पर क्षेत्र पंचायत सदस्य के सभी सीटों के लिए 727 प्रत्याशी एवं जिला
पंचायत सदस्य के चार सीटों के लिए प्रत्याशी हैं।
दोनों ब्लाकों के जिला
पंचायत सदस्य के वार्डों पर गौर करें तो वार्ड नंबर 16 दरगाह में 24
प्रत्याशी, वार्ड नंबर 17 में 30 प्रत्याशी, वार्ड नंबर 18 गोंठा में 20
प्रत्याशी मैदान में हैं।
वहीं वार्ड नंबर एक दुबारी से 18, वार्ड नंबर दो
सुल्तानपुर बारहगावां से 23, वार्ड नंबर तीन, केशवपुर सुल्तानीपुर से 18
एवं वार्ड नंबर चार मर्यादपुर से 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। चौथे और
अंतिम चरण के मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम तथा एसपी ने संयुक्त
रूप से कई बैठकें कर सुरक्षा की रणनीत तय की।
तीन चरण के मतदान सकुशल
संपन्न होने के बाद चौथे चरण के चुनाव को भी निर्विघ्न रूप से संपन्न होने
को लेकर प्रशासन निश्चिंत है।
डीएम वैभव श्रीवास्तव तथा एसपी शिव प्रकाश
उपाध्याय ने बताया कि अंतिम चरण के मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए
प्रशासन मुस्तैद हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।