कोपागंज। स्थानीय नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार और कोपागंज थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रकाश मौर्य ने शुक्रवार को प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर चेकिंग अभियान चलाया।
दोनों ने अपनी टीम के साथ भातकोल मोड़ से कसारा मोड़ तक पहले अतिक्रमण हटवाया। साथ ही दुकानों से 4.6 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त कर दुकानदारों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। विजय प्रकाश मौर्य ने दुकान के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण न करने को कहा, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे। दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।