फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

403119 वोटों से होगा 4543 दावेदारों का फैसला

Fri, 27 Nov 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के महामुकाबले के  प्रथम चरण का मतदान शनिवार को सुबह सात बजे से तीन ब्लाकों परदहां, रतनपुरा एवं कोपागंज में होगा।
विज्ञापन



मतदान के लिए सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्वाचन सामग्रियों के साथ 615 पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। प्रथम चरण में 403119 मतदाता 4543 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसी के साथ ही शनिवार को सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी मतपेटिकाओं में बंद  हो जाएगा।


परदहां ब्लाक में कुल  51 ग्राम प्रधान पदों के लिए 457 प्रत्याशी  मैदान में हैं। वहीं, यहां 667 सदस्य पदों के लिए 707 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां मतदान के लिए 75 मतदान केंद्र एवं 146 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। परदहां ब्लाक से शुक्रवार को 146 पोलिंग पार्टियां बैलेट पेपर, बैलेट बाक्स एवं निर्वाचन सामग्रियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के बीच बूथों पर पहुंच गईं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 108362 है।
विज्ञापन



कोपागंज ब्लाक में 81 ग्राम प्रधान पदों के लिए 575 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां 1049 सदस्य पदों के लिए 1181 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां मतदान के लिए 101 मतदान केंद्र एवं 260 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। कोपागंज ब्लाक से भी शुक्रवार को 260 पोलिंग पार्टियां बैलेट पेपर, बैलेट बाक्स एवं निर्वाचन सामग्रियों के साथ पहुंची। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 165174 है।
विज्ञापन



रतनपुरा ब्लाक में कुल 77 ग्राम प्रधान पदों के लिए 514 प्रत्याशी हैं। वहीं, यहां 971 सदस्य पदों के लिए 1109 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां मतदान के लिए 78 मतदान केंद्र एवं 209 मतदेय  स्थल बनाए गए हैं। रतनपुरा ब्लाक से शुक्रवार को 209 पोलिंग पार्टियां बैलेट पेपर, बैलेट बाक्स एवं निर्वाचन सामग्रियों के साथ पहुंची। यहां कुल वोटर की संख्या 129083 है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें