मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के क्यामपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल ?
- फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना। विकास खंड क्षेत्र के क्यामपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान की मृत्यु के बाद नए ग्राम प्रधान के लिए चुनाव कराया जा रहा है। बुधवार को प्रधान पद के लिए तीन महिला समेत कुल छह लोगों ने नामांकन दाखिल किया। गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद शुक्रवार को नाम वापस लिया जाएगा। क्यामपुर ग्राम पंचायत के प्रधान दामोदर यादव की तीन माह पूर्व आकस्मिक मृत्यु के बाद गांव के नए प्रधान के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए बुधवार को नामांकन पत्र भरे गए। नामांकन दाखिल करने वालों में मृत्युंजय यादव, शांति पत्नी योगेंद्र यादव, देवेंद्र यादव, शांति पत्नी शिवचंद, मंजीत सिंह और सीमा सिंह पत्नी मंजीत सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सहायक चुनाव अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच के बार शुक्रवार को नाम वापस लिए जाएंगे। उसी दिन चुनाव चिह्नों को आवंटन भी होगा। चार अगस्त को मतदान कराया जाएगा और पांच अगस्त को मतगणना के बाद नतीजे घोषित होंगे।