फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 हजार रुपये लूट की सूचना, पुलिस की जांच में निकली फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा गली में चाकू दिखाकर लूट होने की सूचना देने वाले युवक की पुलिस ने रिपोर्ट तो नहीं लिखी, लेकिन जांच करने के बाद घटना को फर्जी बताया। थानाध्यक्ष की मानें तो युवक अपनी प्रेमिका को रुपया दिया था। घरवालों से मामले को छुपाने के लिए वह लूट की कहानी गढा था। जांच के बाद परिवार के सदस्यों ने पुलिस को लिखित दिया कि युवक से नादानी हो गई है। पुलिस को 45 हजार रुपया लूट होने की सूचना देने वाला युवक जैद शहर कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुरा मुहल्ले का निवासी है। युवक के अनुसार वह कोतवाली क्षेत्र के आर्य समाज मंदिर के सामने मौजूद एसबीआई की शाखा से 45 हजार रुपया निकाला। वह घर लौट रहा था, तभी पीछे से आए एक युवक ने उससे एक पता पूछा। युवक अज्ञात व्यक्ति को पता बताने के लिए जैसे ही मिर्जाहादी का पुरा के पास मौजूद गली में घुसा, तभी वह उसे चाकू दिखाकर उसके पास मौजूद 45 हजार रुपया लूट लिया। घटना के बाद युवक कोतवाली क्षेत्र की चौकी संस्कृत पाठशाला पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दिया। इस दौरान संस्कृत पाठशाला चौकी की पुलिस ने बताया कि घटनास्थल दक्षिणटोला थाना क्षेत्र की है। इस पर युवक परिवार के सदस्यों े साथ दक्षिणटोला थाने पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी। दक्षिणटोला थाने के प्रभारी परमानंद मिश्र ने बताया कि बैंक से रुपया निकालने से पूर्व युवक अपनी प्रेमिका से बात किया था। जांच के दौरान पता चला कि युवक रुपया अपनी प्रेमिका को दे दिया। परिवार के लोगों से छुपाने के लिए लूट की कहानी गढ़ा। दबाव बनाने पर युवक के परिवार के सदस्यों ने लिखित दिया, इसमें युवक के नादानी करने और झूठी सूचना देने पर माफी देने की विनती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें