घोसी नगर के याहिया मार्केट के सभागार में मंगलवार को हिंदू मुस्लिम एकता सम्मेलन में सम्मानित हुए लोग।
- फोटो : mau
घोसी संघर्ष समिति की ओर से नगर के याहिया मार्केट के पास मंगलवार को नववर्ष पर हिंदू मुस्लिम एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाले 44 प्रतिभाओं को पूर्व विधायक सुधाकर सिंह और उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर ने स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
हिंदू मुस्लिम एकता सम्मेलन में नगर के यूपी जूनियर वालीबाल में चयनित साहिल खान, राघौली के मुंबई जूनियर क्रिकेट टीम में चयनित उजैर खान, चिकित्सक डॉ. संजय वर्मा, डॉ. मुहम्मद रजा, मूर्तिकार राजेश निषाद, हिंदी लेखन में शिवम सिंह, युवा शायर सलमान घोसवी, गजल गायक बलवंत सिंह, तबला वादक राजीव चौबे, अब्दुल कादिर, प्रमोद राय, रानी यादव आदि सहित 44 प्रतिभा को सम्मानित किया गया। पूर्वविधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि घोसी संघर्ष समिति और अरविंद पांडेय, आकिब सिद्दीकी का इधर कई वर्षों से विविध क्षेत्रों में सामाजिक कार्य बहुत ही सराहनीय रहा है।आज के प्रतिभा सम्मान समारोह की जितनी तारीफ किया जाय वह कम होगी।
उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के लिए आयोजक बहुत बधाई के पात्र हैं। इस तरफ के कार्यक्रम होने चाहिए। इससे युवाओं के अंदर उत्साह का संचार होगा। सभी आगत अतिथियों का स्वागत अरविंद पांडेय ने किया। मौके पर ईओ घोसी विनीत कुमार, अध्यक्ष अरविंद पांडेय, समाजसेवी आकिब सिद्दीकी, हिसामुद्दीन शेख, खुर्शीद खान, जियाउद्दीन खान, मन्नान खान, पूनम सिंह शामिल रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख जयहिंद यादव तथा संचालन शिक्षक सुदर्शन कुमार ने किया।