मुहम्मदाबाद कस्बा के जमीन बरामदपुर मुहल्ला में देशी शराब की सरकारी दूकान पर आबकारी विभाग और पुलिस ने छापा मारा। ठेके पर अवैध रूप से बेची जा रही शराब बरामद की। अधिकारियों की टीम ने दूकान के बगल में स्थित गोदाम से 44 पेटी देशी शराब बरामद की। पुलिस दुकान के सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा में मऊ आजमगढ़ मार्ग पर जमीन बरामदपुर में देशी शराब की लाइसेंसी दूकान है। दूकान में अवैध शराब बेचे जाने की सूचना पर शनिवार को आबकारी टीम व स्थानीय कोतवाली पुलिस ने छापामारा। इस दौरान दूकान में रखी गई एक पेटी देशी शराब बरामद की।
पूछताछ में सेल्समैन के बताने पर बगल में स्थित गोदाम को अफसरों की टीम ने चेक किया तो वहां से 43 पेटी और यानी कुल 1980 शीशी देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद इस शराब के बारे में रसीद अथवा कोई बिल मांगों तो सेल्समैन नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने दुकान के सेल्समैन जहानागंज थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी गुलाब यादव को हिरासत में ले लिया।
प्रभारी निरीक्षक आरएस वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया बरामद देशी शराब पर लगाया गया स्टीकर, ढक्कन रैपर व लेबल नकली प्रतीत हो रहा है। विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।