फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महिला का पंखे के हुक से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर मलेरीकोट में सोमवार की देर रात एक महिला का शव उसके कमरे में पंखे के हुक से फंदे से लटकता मिला। मौत की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

गाजीपुर के दुल्लहपुर की सरिता चौहान का विवाह 13 वर्ष पूर्व घोसी कोतवाली के मानिकपुर मलेरीकोट चौहान बस्ती निवासी पिंटु चौहान के साथ हुआ था। पति पिंटू ने बताया कि सोमवार की देर शाम करीब 8 बजे परिजन घर के बाहर बैठकर बातचीत कर रहे थे। खाना खाने के समय परिजन और बच्चे घर के अंदर पहुंचे और सरिता से खाना देने के लिए आवाज लगाई। उधर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर लोग कमरे में पहुंचे। यहां देखा कि छत में लगे पंखे की कुंडी से उसका शव लटका हुआ है।
इसके बाद परिजनों ने शोर मचाना शुरू किया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सरिता के मायके वालों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में घोसी कोतवाल अनिलंचद्र तिवारी ने बताया कि महिला की मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा। पुलिस हर बिंदु पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें