फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासुम सहित मिले 42 नए संक्रमित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में बुधवार को 1507 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट मिली, इसमें दो वर्षीय मासुम सहित 42 नए संक्रमित मरीज मिले।यानी संक्रमण का ग्राफ 2.8 फीसदी है, यानी हर 100 जांच रिपोर्ट में तीन मरीज मिल रहे। नए मरीजों से कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 178 हो गई है। सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि बुधवार को जिले में 650 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई, जबकि 857 संदिग्धों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट मिली। इसमें एंटीजेन में 19 जबकि आरटीपीसीआर में 23 मरीज मिले। बताया कि संक्रमित मरीजों में दो वर्ष का एक मासुम सहित 40 वर्ष से कम आयु के 25 युवा शामिल है। वहीं 80 वर्षीय एक वृद्ध की रिपोर्ट संक्रमित मिली है। जिले में नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 8 हजार 561 पहुंच गई है, इसमें 8 हजार 303 मरीज रिकवर हो चुके है। अब तक 80 मरीजों की मौत हो चुकी है, वहीं वर्तमान में सक्रिय 178 मरीजों में से 166 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें