मझवारा मोड़ स्थित बीआरसी के प्रांगण से प्राथमिक तथा जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने मंगलवार को स्कूल चलो अभियान तथा मतदान जागरूकता रैली निकाली। शुभारंभ उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर तथा बीएसए ओपी त्रिपाठी ने संयुक्त रुप से किया और रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान बच्चों ने लोगों से अपील की कि वह बच्चों को स्कूल तो भेजे साथ ही 19 मई को मतदान भी करने जाएं।
रैैली मेें शामिल बच्चे हाथ में बैनर पोस्टर लिए बैंड बाजे की धुन पर ‘आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे’, ‘सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो’ के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली घोसी बीआरसी से होते हुए मझवारा मोड़, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डाक बंगला रोड से प्राथमिक विद्यालय घोसी नंबर दो पर पहुंची। जहां पर सहायक अध्यापक सैयद आफाक हुसैन ने बच्चों को फल, बिस्किट के पैकेट और पानी दिया। इसके बाद रैली बड़ी बाजार, कस्बा खास होते हुए प्राथमिक विद्यालय घोसी प्रथम पर पहुंची। जहां उप जिलाधिकारी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पुस्तकालय एवं खेलकूद सामग्री का उद्घाटन किया। जागरूकता रैली में बच्चों ने 19 मई को लोगो से मतदान करने की अपील की।
बीएसए ओपी त्रिपाठी भी रैली में बच्चों के साथ शामिल रहे। इस अवसर पर एबीएसए संजीव सिंह, बीडीओ हरिवंश प्रसाद, जनपद नोडल रुपेश पांडेय चंद्रापीड मिश्र, विनीत कुमार, सीडीपीओ अश्वनी कुमार राय, रत्नेश पांडेय, दिनेश सिंह, रामविलास भारती, शशि शेखर चौबे, राम इकबाल सिंह, रामानंद यादव, भूपेंद्र दीक्षि , ज्ञान प्रकाश मिश्रा, दयाशंकर यादव, रेनू मिश्रा, अनीता गुप्ता, भोली देवी, सुनील श्रीवास्तव, अशोक यादव, रिजवान अहमद, अमरउद्दीन, रवि शंकर राय, पुष्कर राय शामिल रहे।