फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे गाजे के साथ निकली शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कस्बा के सैफनपुर मुहल्ला में नव निर्मित शिव मंदिर में बुधवार को धूमधाम और मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की मूर्ति स्थापित की गई। स्थापना के पूर्व कस्बा में शोभा व कलश यात्रा निकाली गई। मुहम्मदाबाद गोहना के सैफनपुर डोमदेरवा में नव निर्मित शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना का कार्य धूमधाम से सम्पन्न हो गया। मूर्ति स्थापित होने से पूर्व एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों महिलाएं जल कलश लेकर जयकारा लगा रही थी। शोभा यात्रा में दर्जनों घोड़े शामिल रहे साथ ही डीजे व बैंड बाजा पर नाचते गाते युवक जयकारे लगा रहे थे। मंदिर परिसर से निकला जुलूस कस्बा के स्टेशन रोड, गांधी नगर, शहीद चौराहा, सब्जी मंडी करलैंडर तिराहा जमीनवा व मुख्य बाजार होकर पुन: मंदिर परिसर में जाकर समाप्त हुआ। मंदिर में भगवान शिव पार्वती के साथ अन्य मूर्तियां मंत्रोच्चार व हवन पूजन के साथ स्थापित हुई। इस दौरान लल्लन चौहान, दीपक डायमंड आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें