ब्लाक के टड़ियाव गांव स्थित रामजानकी मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। पूरा गांव में भक्तिमय माहौल में लोगों ने जगह-जगह कलश शोभा यात्रा का स्वागत किया।
सुबह नौ बजे रामजानकी मंदिर से कथावाचक चंद्रेश महाराज तथा आचार्य अमित शास्त्री के नेतृत्व में कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जो कि गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर प्रागंण पहुंचकर समाप्त हुई। इस बीच जगह-जगह लोगों शोभा यात्रा का स्वागत किया। हाथी घोड़ा बैंडबाजा के बीच नारे लगाये गए। जयघोष से पूरा परिक्षेत्र गुंजायमान हो गया। सैकड़ों पीत वस्त्रधारी महिलाओं एवं कन्याओं ने मंगल गीत गाते हुए कलश धारण के परिभ्रमण किया। सायंकालीन कार्यक्रम में व्यास मंच का पूजन कर कथावाचक चंद्रेश महाराज तथा आचार्य अमित शास्त्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर मंदिर पुजारी अवधेश मिश्र, यजमान विभूति पांडेय, सतीश पांडेय, चुलबुल पांडेय, झब्बर सिंह, रणधीर सिंह, रामप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।