फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे में 507 किमी का फासला कर दिया शांती का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा में आतंकी हमले को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है, जो कि जुलूस, विरोध प्रदर्शन तथा कैडिंल मार्च के रूप में देखने को मिल रहा है। वहीं जिले के एक अधिवक्ता द्वारा बाइक से शांति मार्च निकालकर लोगों को शांति का संदेश देने का प्रयास किया। इस दौरान अधिवक्ता द्वारा 72 घंटे में 507 किमी का फासला कर लोगों को शांति का संदेश दिया।
विज्ञापन

जिले के अधिवक्ता तथा समाजसेवी अनिल कुमार मिश्र ने लोगों को शांती का संदेश देने के लिए 13 फरवरी की सुबह आठ बजे घोसी तहसील से बाइक से रवाना हुए। जहां वो नगरा, बलिया, छपरा, बिहार, आरा पहुंचे। इस बीच वो जगह जगह रूक कर लोगों को शांति का संदेश दिया, साथ ही पुलवामा में आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि पकिस्तान आतंक को पनाह दे रहा है। इससे वो खुद धीरे धीरे तबाह होने की स्थिति में पहुंच चुका है। अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि वो तीन दिन के शांति मार्च यात्रा में 507 किमी का फासला कर शनिवार की शाम को लौटे है। बताया कि उनके शांति मार्च को लोगों ने न केवल सराहा, बल्कि इसे शांति के प्रति दूसरों को जागरूक करने की शपथ भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें