मऊ। अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर बुधवार को किसानों ने कलेक्ट्रेट पर केंद्रीय बजट का पुतला फूंका। किसानों ने मोदी सरकार के बजट को किसान विरोधी बताया। किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को किसानों का अपमान बताया।
उत्तर प्रदेश किसान सभा की जनपदीय इकाई ने भारत सरकार के किसान विरोधी बजट के विरोध में अंतरिम बजट की प्रतियां जलाकर अपना विरोध जताया। इस अवसर पर किसान नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार के अंतरिम बजट में किसान सम्मान निधि योजना के नाम पर किसानों को छलने का काम किया गया है। इससे किसानों को घोर निराशा हुई है। कहां कि केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की घोषणा कर रही थी। लेकिन बजट में किसानों को 6,000 सालाना के हिसाब से बजट में घोषणा कर मोदी सरकार ने किसानों का मजाक उड़ाने और छलने का काम किया है। खेती घाटे का सौदा बनकर रह गई है कर्ज के बोझ से डूब कर अपनी हालत से तंग आकर हर 45 मिनट में देश का किसान कहीं न कहीं आत्महत्या कर ले रहा हैं। इस मौके पर किसान सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र मिश्र,मंत्री गुफरान अहमद , राम कुमार भारती, अर्चना उपाध्याय, राम नारायण सिंह, हिसामुद्दीन, पीएन सिंह, सुभाष, जितेंद्र राजभर, रागिनी ,जय प्रकाश चौहान, संतोष यादव, महातम चौहान, रामचंद्र, अखिलेंद्र प्रताप, इकराम ,घनश्याम ,महेंद्र ,अनीस अहमद आदि मौजूद रहे।