फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक नुक्कड़ से दिया दूषित जल का दुष्परिणाम की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम (मऊ)। परदहां ब्लाक के सेमऊर गांव के दलित बस्ती में खंड विकास अधिकारी छोटे लाल तिवारी की अध्यक्षता में रविवार को चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों को जनकल्याणी योजनाओं की जानकारी देने के साथ एमआर टीकाकरण अभियान के तहत 55 बच्चों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

चौँपाल में बीडीओ छोटेलाल तिवारी ने ग्रामीणों प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, स्वच्छता अभियान की जानकारी दी। चौपाल में लखनऊ से आई टीम के सदस्य कुलदीप पाठक, सत्यम शुक्ला, रेखा यादव और शेषनाथ दुबे ने प्रदूषित जल के सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी नाटक नुक्कड़ के माध्यम से दी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 9 माह से 15 वर्ष के 55 बच्चों को रूबैला-खसरा का टीका लगाया गया। चौपाल के समापन पर बीडीओ ने 60 गरीबों को ठंड से बचाव के लिए कबंल वितरित करने के साथ लंच पैकेट वितरित किया। इस मौके पर राधेश्याम यादव, राघवेंद्र सिंह, आलोक दुबे, अमरेश सिंह, राहुल सिंह, प्रधानपति रामभवन यादव, धीरेंद्र, वंदना सिंह सहित आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
बीडीओ बोले, सर्वे कर दे रिपोर्ट
बढुआगोदाम। चौपाल के बाद बीडीओ छोटेलाल तिवारी से ग्रामीणों ने पेयजल संकट की शिकायत की। जिस पर बीडीओ ने ग्राम प्रधान और सचिव से इसकी जानकारी ली, जिस पर पता चला कि हैंडपंपों की संख्या कम है, जिस पर ग्राम प्रधान से रिपोर्ट बनाकर देने का निर्देश दिया। इससे पहले बीडीओ ने स्वच्छता मिशन के तहत लाभार्थियों द्वारा बनवाए गए शौचालय की जांच कर ग्रामीणों को खुले में शौच के बजाए शौचालय का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें