रानीपुर। ब्लॉक क्षेत्र के काझा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काझा के परिसर में चल रहे दो दिवसीय स्व. शिवराम स्मृति दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। वालीबाल प्रतियोगिता में मऊ तथा वाराणसी, गाजीपुर, बम्हौर, आजमगढ़, मुबारकपुर, गोरखपुर आदि की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच काझा की टीम और जहानागंज की टीम के बीच खेला गया, जिसमें काझा की टीम ने जहानागंज की टीम को 11- 7 से हराकर ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया। विजयी टीम को मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह के हाथों ट्राफी प्रदान की गई। इस दौरान स्टेट रेफरी राम जीत राम मास्टर, जिला रेफरी मऊ संजय कुमार, सहयोगी संग्राम राम, तरुण सिंह रहे। इस मौके पर बजरंगी सिंह, अनिल कुमार, बबलू सिंह, मनोज दुबे, रमेश सिह, शैलेश सिह, मंटू दुबे, देवनाथ राम, चंदन कुमार, अमरजीत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।