फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक कर भासपा ने आरक्षण के वर्गीकरण पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। भारतीय समाज पार्टी की बैठक रविवार को मुहम्मदाबादगोहना कस्बे में पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसमें भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आरक्षण में वर्गीकरण करके पिछड़ा और अति पिछड़ा के साथ सर्वाधिक पिछड़ा तीन कैटेगरी बनाकर सबको आरक्षण का लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन

इस मांग के पूरा न होने पर भासपा आगामी 24 दिसंबर से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कार्मिक अनशन शुरू करेंगा। ताकि सरकार मजबूर होकर आरक्षण का वर्गीकरण करें। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में पूर्ण रूप से शराब बंदी करने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले कि विधायकों सांसदों मंत्रियों की जो तनख्वाह मिलती है, उसे भी बंद किया जाए, साथ ही पांच हजार मतदाता पेंशन लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर के नाम से डाक टिकट जारी करने के लिए आगामी 24 दिसंबर से 29 दिसंबर तक कार्मिक अनशन हर जनपद कार्यालय पर आयोजित किया जाएगा। आजमगढ़ मंडल के संगठन के मंत्री शिव बचन यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। बैठक में महेंद्र राजभर, जय नाथ सिंह ,कैलाश राजभर, नीलम यादव ,जिला अध्यक्ष छोटे लाल राजभर ,जग्गू राजभर ,रामजन्म राजभर ,इंदल राजभर, बृजेश मुन्ना यादव ,लालचंद सत्यनारायण राजभर डॉ विनय आदि लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें