फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। परिवहन निगम के वर्कशाप में तैनात संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर रोडवेज डिपो पर प्रदर्शन किया। संविदाकर्मी ने निर्धारित मानेदय देने के साथ नियमित करने की मांग की।
विज्ञापन

संविदा कर्मचारी सोनू राजभर ने कहा कि वो और उसके साथी रोडवेज के वर्कशाप में संविदा पर कार्यरत है। जहां उन्हें निर्धारित मानदेय से कम मानदेय दिया जा रहा है। यहीं नहीं उन्हें मानदेय भी कई माह से नहीं मिला है। कई बार मांग के बाद भी उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। कहा कि शिकायत करने पर उनके अनुबंध को खत्म करने की धमकी दी जाती है। प्रर्दशन कर रहे कर्मचारियों ने सभी संविदा कर्मियों को नियमित करने के साथ ही उनकी वेतन विसंगति दूर करने की मांग की। इस मौके पर आदित्य प्रजापति, शमशेर चौहान, अश्वनी पटेल, नागेंद्र कुमार, आलोक, राजनाथ, रमेश, योगेश, रंजीत यादव और अंगद आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें