फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने रैली निकालकर दिया यातायात नियमों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस अधिकारियों ने नगर क्षेत्र में रैली निकालकर दो पहिया वाहन स्वामियों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी ललित कुमार सिंह ने सुबह 11 बजे जागरूकता रैली को पुलिस लाइन से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने दो पहिया वाहन स्वामियों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। कहा कि वह हेलमेट पहनें तथा ट्रिपल राइडिंग न करें। एसपी ने सभी दोपहिया वाहन स्वामियों को बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय वह हेलमेट का प्रयोग जरूर करें ताकि दुर्भाग्यवश दुर्घटना हो जाए तो जान बच सके। गाड़ी को लापरवाही से न चलाएं। पुलिस लाइन से शुरू होकर रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए गाजीपुर तिराहा पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में यातायात प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला, वीरेंद्र पाठक आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें