भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अतुल कुमार अंजान द्वारा 25 नवंबर रविवार को एक प्लाजा में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री को लेकर दिए गए विवादित बयान को सोमवार को भाजपा द्वारा जारी प्रेसनोब् में अमर्यादित बताया। भाकपा नेता के बयान पर भाजना के जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकांत राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री पर इस तरह की भाषा का प्रयोग से यह साफ हो जाता है कि विपक्षी नेताओं को आगामी लोकसभा में अभी से हार का भय सताने लगा है। इसी भय से रविवार को अतुल अंजान जैसे चुनावों में जमानत गवाने वाले तथाकथित राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेता ने स्तर हीन भाषा का प्रयोग करते हुए प्रधानमंत्री को घेरने की कोशिश की है। मीडिया प्रभारी ने भाकपा नेताओं पर शुरू से ही ऐसे अमर्यादित बयान देने की बात कही।