फतहपुर मंडाव। सरकार द्वारा सरकारी अनाज की चोरी के लिए कोटे की दुकानों पर अनिवार्य की गई ई पाश मशीन विकास खंड फतेहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र वासियों के उपभोक्ताओं के लिए जी का जंजाल बन गई। नेट गायब रहने पर उपभोक्ताओं का अंगूठा मशीन एक्सेप्ट नहीं कर रहा। इसका परिणाम है कि बिना राशन के ही उपभोक्ताओं को वापस लौटना पड़ रहा। क्षेत्र के सराय मेवा गिरि, हरियांव, फतहपुर मंडाव, बेलौली, डुमरी, जवाहिरपुर, लखनौर आदि आधा दर्जन गावों में माह के अंतिम समय तक राशन का वितरण नहीं किया जा सका है। ना ही ग्रामीणों को मिट्टी का तेल दिया जा सका। इसको लेकर उपभोक्ता सुभवती, मुनिया, लालमती, रामावती, अभिलाषा, शिला, रुखसाना, तबस्सुम बानो आदि महिलाओं का कहना है कि सरकारी राशन की दुकानों पर डिजिटल मशीन पर जब तक अंगूठा नही लग जाता अनाज और किरोसिन आयल नहीं दिया जाता है। कोटेदार नेट न होने का हवाला देकर उन्हे वापस लौटा दे रहा, ऐसे में वो लोग राशन की दुकान का चक्कर लगाकर थक चुकी है।