घोसी। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने मंगलवार को घोसी क्षेत्र के साथ रतनपुरा बाजार के 31 बीज की दुकानों पर छापा मारा। संदिग्ध रबी बीज का नमूना लिया। घोसी में 21 तथा रतनपुरा में 10 बीज दुकानों से बीज का नमूना लिया। छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही।
जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने नगर के पकड़ी मोड़, मझवारा मोड़, कोपागंज, रतनपुरा बाजार में छापेमारी किया। बीज के दुकानों से नमूना लेने के साथ कागजातों को मांग कर निरीक्षण किया। नमूना लेने से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि सरकार और जिलाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी की जा रही है। बीज दुकानों से नमूने लिए गए। जिससे किसानों को गुणवत्ता पूर्ण बीज मिल सके। लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेज दिया जाएगा। इस अवसर पर अपर कृषि अधिकारी अशोक कुमार रहे।