फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट डायवर्जन कर रोके गए बड़े वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पूजा पर मंगलवार सुरक्षा को लेकर जिले की पुलिस अलर्ट रही। पूजा स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त करने के साथ-साथ रूट डायवर्जन कर सड़ाकों को पूरी तरह से वाहन मुक्त किया गया था। रूट डायवर्जन का परिणाम रहा कि बड़े वाहनों के न होने से जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने गाजीपुर तिराहे से अंदर अथवा बाई पास को भारी वाहनों के लिए शाम चार से बंद कर बलिया मोड़ पर ही उन्हें रोक दिया था। इन मार्गों से केवल व्रतियों को ले जाने वाले तिपहिया वाहनों को जाने दिया गया। इसी तरह आजमगढ़ की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को मतलूपुर मोड़ से सहरोज होकर गोरखपुर अथवा बलिया की ओर जाने दिया गया। मिर्जाहादीपुरा चौक से अंदर शहर की ओर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही। ढेकुलिया घाट से हनुमाघाट तक तमसा के तटबंध पर केवल व्रतियों के छोटे वाहनों को जाने की अनुमति रही। गाजीपुर तिराहे से मिर्जाहादी चौराहे तक की सड़क चार बजे से शाम सात बजे तक व्रतियों के वाहनों के लिए आरक्षित रही। इस दौरान आए कई वीआईपी वाहनों को भी पुलिस ने रोक दिया। पुलिस की इस व्यवस्था से व्रतियों को काफी राहत रही।
उधर, सुरक्षा के लिए घाटो पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सादे वेश में भी पुलिस तैनात रही। महिला थाने की पुलिस भी महिलाओं के आसपास तैनात रखी गई थी। सीओ सिटी आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि छठ व्रतियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था बुधवार की तड़के चार बजे से सात बजे तक लागू रहेगी। घाटों पर सुरक्षा के लिए पुलिस के जवानों को सादे वेश में लगाया गया था। शहर कोतवाल दक्षिण टोला थानाध्यक्ष और भीटी पुलिस चौकी प्रभारी दल बल चक्रमण करते रहे। एएसपी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि घाटों और मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें