फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत, युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में करेंट से एक महिला की मोत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पलिगढ गांव निवासी प्रमिला देवी (43) पत्नी स्व. कैलाश की घर से सौ मीटर दूर स्थित जनरल स्टोर की दुकान है। प्रमिला रविवार की शाम दीपावली के अवसर पर दुकान की साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान उसका हाथ बिजली के नंगे तार पर पड गया। करेंट से वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रकौली गांव की है। सर्वजीत (24) पुत्र बृजेश बिजली का काम करता है। सर्वजीत सोमवार को फातिमा मोड़ स्थित एक मकान में बिजली का काम कर रहा था। इस दौरान करेंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसके साथी ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें