फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 20 जगहों पर पर बनेगा बस स्टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय के सभागार में सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित हुई। जिसमें नगर में विभिन्न विकास कार्यो के लिए 78 प्रस्ताव पेश किए गए। बैठक में पेश सभी प्रस्तावों को सर्व सम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में घाटों की सफाई, रास्ता निर्माण, पथ प्रकाश जैसे मद्दें छाए रहे। वहीं नागरिकों की सहूलियत के लिए 20 विभिन्न स्थानों पर बस स्टॉप बनाए जाने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए नपाध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि 78 विकास कार्यो का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसमें नगर में 20 जगहों पर बस स्टॉप, कंबल वितरण, अंडरग्रांउड केबिल, सभी मार्गो पर एलईडी लाइट लगाने के साथ मुख्य मार्गो पर हाईमास्ट लगाने जैसे प्रस्ताव है। बस स्टॉप बलिया मोड़ पर दो, गाजीपुर तिराहा, सलाहाबाद मोड़, भीटी चौराहा सहित सभी मुख्य मार्ग पर बनाए जाएंगे। इसके अलावा कचरा संग्रहण के लिए एक लोडर बैक, लोडर जेसेबी मशीन के साथ 13 एचपी फागिंग मशीन और 5 छोटी मशीन को खरीदना है। इसके अलावा परदहा में शौचालय और पार्कसुदंरीकरण, जहांगीराबाद नलकूप के लिए जनरेटर क्रय करने सहित 78 विकास कार्यो का प्रस्ताव पारित किया गया। बोर्ड बैठक में पेश सभी प्रस्ताव को ध्वनिमत से सभासदों ने पारित कर दिया।
बैठक में ईओ संजय कुमार मिश्रा, कर अधीक्षक गुफरानुल हई, अवर अभियंता चंद्रप्रकाश दूबे, जलकल अभियंता पीएन मिश्रा, सफाई निरीक्षक नरेश कुमार, आदर्श त्रिपाठी, निर्माण लिपिक-धर्मेंन्द्र कुमार पांडेय सहित सभी वार्ड सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें