फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनुष टूटते ही जयश्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। ब्रह्मचारी जी महाराज मेला समिति रकौली के तरफ से बुधवार को धनुष यज्ञ का मंचन किया गया। इस दौरान लोगों ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीराम और माता जानकी का स्वागत किया।
विज्ञापन

मिथिला नरेश राजा जनक अपनी पुत्री सीता के विवाह के लिए स्वयंवर का आयोजन किया। इसमें उन्होंने शर्त रखा कि धनुष तोडने वाले से ही सीता विवाह होगा। शर्त को सुनकर देश-देश के राजा निश्चित तिथि पर आते हैं। देवलोक से देवता भी मनुष्य के रूप में शिरकत करते हैं। स्वयंवर की भरी सभा में रखी धनुष को बलशाली राजाओं द्वारा धनुष को तोडने में असफल देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। यह देख राजा जनक व्याकुल हो उठे। उनकी व्याकुलता देख मुनि विश्वामित्र ने भगवान श्रीराम को धनुष तोडने का आदेश दिया। क्षण भर में ही भगवान श्रीराम धनुष को उठा लेते हैं और प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष टूट जाता है। इसके बाद मां सीता भगवान के गले में जयमाल डालती हैं। धनुष टूटते ही पूरा पंडाल जयश्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। महिलाएं मंगलगीत गाने लगीं।
इसके बाद विराट कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गोरखपुर जिले के आशीष और रकौली गांव के अजीत यादव के बीच कुश्ती हुई। जिसमें अजीत यादव ने आशीष को पटखनी दी। रकौली गांव के पहलवान मनोज यादव तथा गाजीपुर के राकेश पहलवान के बीच कुश्ती हुई। मनोज यादव ने दांवपेंच कर राकेश को पटखनी दी। इस मौके पर सत्य नारायण सिंह, विनय कुमार सिंह, विजयी सिंह, आशीष सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें