फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय बनवाने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
परदहां ब्लाक क्षेत्र के बढुआगोदाम गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत रविवार को गांव के अलग-अलग पुरवों में ग्राम प्रधान हेमवंती देवी तथा एडीओ पंचायत राजेश तिवारी ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को शौचालय बनवाने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत राजेश तिवारी ने कहा कि शौचालय हर घर की आवश्यकता है। लोगों को बनाने के लिए इसमें उत्सुकता दिखानी चाहिए। घर में शौचालय नहीं होने के कारण महिलाएं, पुरुष और बच्चों को शौच के लिए बाहर जाना पडता है जिससे गंभीर बीमारियों के होने का खतरा रहता है। इसी क्रम में ग्राम प्रधान हेमवंती देवी ने कहा कि घर की महिलाओं के खुले में शौच करने से लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा का भी हनन होता है। इसलिए स्वच्छ और स्वस्थ रहने के लिए शौचालय का निर्माण होना अति आवश्यक है।
ग्राम प्रधान हेमवंती देवी ने कहा कि कई ऐसे लाभार्थी भी हैं जो योजना के तहत राशि लेने के बाद शौचालय निर्माण में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे लोगों से अपील है कि वह समय-सीमा से पूर्व शौचालय निर्माण कराएं, जिससे दो अक्तूबर से पूर्व ग्राम पंचायत को ओडीएफ घोषित किया जा सके। अगर वह निर्माण नहीं कराते हैं, तो उन्हें नोटिस देने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर शैलेंद्र यादव, राजनारायण, बिशुनी, शिवकुमार, संत प्रसाद गुप्ता, रमाकांत सिंह, रामकरन यादव, मुसाफिर राम, रामकेयर यादव, हरिचन चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें