गांव बचाओ मोर्चा के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना बुधवार को जारी रहा। मनोज कुमार निगम ने प्रेमनगर चकिया स्थित काशीराम आवास कालोनी में अवैध तरीके से रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छोटेलाल गांधी ने कहा कि नगर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ला सहित सार्वजनिक जमीनों पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की मिलीभगत से दबंगों का कब्जा है। इस दौरान उदयप्रताप राय, राजेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, रमाकांत दुबे, जयप्रकाश यादव आदि शामिल रहे।