मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर धरमा गांव निवासी महिला बुधवार को एसपी से मिलकर प्रार्थना पत्र सौंपी। इसमें पीड़िता ने महिला थाने की प्रभारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। एसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद महिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरने पर बैठ गई। एसपी को प्रार्थना पत्र देने वाली लीला देवी पत्नी सुरेश ने बताया कि महिला थाने की पुलिस बीते एक सितंबर की शाम उसके घर पहुंचकर उसे विवेचना करने के नाम डराई धमकाई। साथ ही घर की तलाशी ली। विरोध करने पर उसके पति और पुत्री को बुरी तरह से मारपीट कर घायल की।