मुहम्मदाबाद सामुदायिक केंद्र पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों को डायरिया से बचाव के लिए टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 20 बच्चों को रोटा वायरस टीका लगाया गया। साथ ही डायरिया रोग और उनसे बचाव के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लगाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बतौर मुख्य अतिथि विधायक श्रीराम सोनकर ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एक बच्चे का टीकाकरण किया। कहा कि प्रदेश के 57 लाख नवजात बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए रोटा वायरस वैक्सीन की पांच बूंद पिलाई जाने का लक्ष्य है। ऐसा शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए किया जा सके। सीएचसी प्रभारी डॉ. एपी सिंह ने कहा कि टीकाकरण के तहत प्रत्येक नवजात को रोटा वायरस की तीन डोज दी जाएगी। पहली डोज जन्म के छठवें सप्ताह में, दूसरी 10 सप्ताह में और आखिरी डोज 14 सप्ताह में दी जाएगी। वैक्सीन के तीनों डोज से हर साल डायरिया के प्रकोप से मरने वाले नवजात बच्चों को बचाया जा सकेगा। इस मौके पर अपर सीएमएओ डा. आरके लाल, डा. एपी सिंह, डीएमसी सरोज राना, वीसीसीएम कामाख्या मौर्या,रंजू मौर्या, विधायक प्रतिनिधि संजय तिवारी, सर्वेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
कुसुम्हां : सीएचसी पर डायरिया से बचाव के लिए अधीक्षक डॉ. फैजान अहमद ने रोटा वायरस टीका का शुभारंभ किया। बताया कि डायरिया से बचाव करने के लिए यह नया टीका आया है। जिसकी पांच-पांच बूंद देना है। टीके से डायरिया से छुटकारा मिलेगा।