फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 341 को खत्म करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पीस पार्टी कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को पार्टी के अनुशासन समिति के चेयरमैन डा. मुहिब्बुल हक कादरी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें असम के चालीस लाख लोगों का नाम एनआरसी सूची में शामिल करने और अनुच्छेद 341 को खत्म करने की मांग किया।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डा. मुहिब्बुल हक कादरी नें कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि वो उन 40 लाख आसामियों का नाम नागरिकता सूची में सम्मलित करें, ताकि उनके अंदर सुरक्षा की भावना पैदा हो और वो खुशी खुशी अपना जीवन यापन कर सकें। बोले एनआरसी सूची को साजिश बताया बोले इसके आड़ में धांधली की गई है, इससे यह साबित होता है कि पूर्व राष्ट्रपति स्व. फखरुद्दीन अली अहमद के परिवार का भी नाम नहीं है, ये इस बात का प्रमाण है कि किस तरह साजिश रची गई है।
मौलाना आमिर शफीक ने अपने संबोधन में कहा केंद्र सरकार से माँग की कि वे तत्काल ऑर्टिकल 341 को खत्म कर सभी नागरिकों को बराबर का हक दें। ज्ञापन सौंपने के दौरान अफजाल अहमद, हेशाम, गंभीर, जावेद, उस्मान गनी, हाफिज इमरान, मौलाना हादी, अहमद शाह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें