नगर के शारदा नारायन अस्पताल में शुक्रवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें इंदिरा आईवीएफ शारदा नारायन टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर की डायरेक्टर डॉ एकिका सिंह ने बताया कि शारदा नारायन टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में 5 अगस्त दिन रविवार को नि:संतान दंपत्तियों के लिए एक नि:शुल्क परामर्श व जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर में नि:संतानता से परेशान दंपत्ति जो शादी के लंबे समय बाद भी संतान सुख की प्राप्ति ना हुई हो उनके लिए हम नि:शुल्क परामर्श शिविर का आयोजन कर रहे हैं इस शिविर में कुछ जांच भी नि:शुल्क कराया जाएगा जिससे नि:संतानता का पता लगाया जा सके। डॉ. सिंह ने कहा कि आज भाग दौड़ भरी जीवनशैली को अपना चुके हैं इसके चलते हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा है नि:संतानता की समस्या भी इसी जीवनशैली की देन है। ऐसे में इसी को देखते हुए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान अस्पताल के डायरेक्टर डा.संजय सिंह और डा.सुजीत सिंह मौजूद रहे।