फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीना मंच के गठन पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक संसाधन केंद्र पर बालिका शिक्षा एवं महिला सशक्तीकरण पर प्रशिक्षण के लिए शुक्रवार को मीना मंच का आयोजन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने कहा कि बचपन से ही बालिकाओ में अगवानी करने की क्षमता का विकास करना बहुत जरूरी है। बीईओ घोसी संजीव सिंह ने प्रत्येक विद्यालय पर मीना मंच की गठन करने की बात कही। बालिका शिक्षा समन्वयक अखिलेश सिंह ने जनपद के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालय मे से 10 विद्यालयों का चयन कर प्रदेश में पुरस्कार के लिए भेजने की बात कही। नोडल शिक्षक के रूप में रुपेश पाण्डेय, चन्द्रापीड़ मिश्र एवं रामविलास भारती को प्रत्येक विद्यालय तक मीना मंच के गठन का कार्यभार सौंपा गया। इस अवसर पर प्रीति राय, बबीता ,पूजा राय आदि सुगमकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें