जनपद को सूखाग्रस्त घोषित कराने की मांग को लेकर भाजपा नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु तथा मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज से मिला। उन्हें सौंपे ज्ञापन में कहा कि जिले में इस साल जून में विगत 25 वर्षों में पहली बार सबसे कम वर्षा हुई है। बताया कि धान की रोपाई का मुख्य समय जून व जुलाई महीना ही है इसके बाद अगर अगस्त माह में धान की रोपाई होती है तो 50 प्रतिशत की क्षति होगी, सूखा के कारण ही अरहर की बोई गई फसल सूख गई। जिले में कुल 70 नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुँचा है। ज्ञापन देने वालों में क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सिहं, प्रधान बाल गोबिन्द सिहं, क्षत्रपति सिंह, तेजबहादुर सिंह, धनन्जय राम, नन्दलाल चौहान, अजय पांडेय, देवेन्द्र सिहं, संवरू प्रजापति, रामशब्द चौहान, रामसोच, अवधेश सिहं, दिवाकर, उदयप्रताप सिंह, बब्बन सिहं आदि किसान रहे।