फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि छह अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की बैठक सोमवार को कल्पनाथ राय इंटर नेशनल स्कूल बकवल में हुई। बैठक में कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि छह अगस्त को मनाने के लिए तैयारियों की रूप रेखा तय की गई। बैठक में जिला चिकित्सालय का नाम कल्पनाथ राय चिकित्सालय करने एवं जिले के तीनों ओवर ब्रिजो का नाम कल्पनाथ राय ओवर ब्रिज, पूर्व सांसद बाबू उमरांव सिंह ओवर ब्रिज एवं ब्रिगेडियर उस्मान के नाम रखने की मांग की गई। पार्टी जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर छह अगस्त को सुबह 9 बजे कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। इसके बाद 9.30 बजे डा. सुधा राय के आवास पर हवन-पूजन होगा। 10.30 बजे विकास पुरूष के पैतृक गांव सेमरी जमालपुर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण, 11 बजे पतिला में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। बैठक में इंतेखाब आलम, माधवेन्द्र बहादुर सिंह, जेपी सिंह, रमाशंकर चौहान, अजय पाण्डेय, सुरेश पासी, ओमनारायण शर्मा, ब्रम्हानन्द पाण्डेय, प्रहलाद राय, धनन्जय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें