लगातार हो रही बारिश से दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के सूरजपुर गांव में शनिवार की रात एक कच्चा मकान ढह गया। संयोग ही था कि मकान गिरने के समय पूरा परिवार बाहर सोया हुआ था। जिससे कोई हादसा नहीं हुआ। गृहस्वामी शेषनाथ बारी पुत्र स्व.पुरषोत्तम बारी ने बताया कि पिछले कई दिनों से बारिश होने से बारिश का पानी घुसने से मकान की दीवारें कई जगह जगह से फट गई थी। जिसके चलते जगह जगह से मकान से मलबा गिरने लगा था। शनिवार कीरात जब मकान गिरा तो वो और उसके पत्नी और उसकी बच्चे बाहर सो रहे थे। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। मकान गिरने से घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।