फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कोटेदार को मिली धमकी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के प्रधानपुर गांव के पूर्व कोटेदार ने सोमवार को दो लोगों के विरुद्ध फोन पर जान से मारने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी गुलाम पुत्र रसूल के पास गांव में कोटे की दुकान थी। जनवरी 2017 में अनियमितता मिलने पर पूर्ति विभाग द्वारा दुकान को निलबिंत कर दिया गया। मुकदमा हाईकोर्ट में चल रहा है। गुलाम ने आरोप लगाया कि पिछले काफी समय से रानीपुर थाना के उमती निवासी मनोज कुमार पांडेय और मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सद्दोपुर निवासी मानबहादुर सिंह उसे मोबाइल पर बार बार धमकी भरा फोन कर रुपए की मांग करते हैं, पूरी न करने पर कोटा निरस्त कराने के साथ जान से मारने की धमकी देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें