फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएसके पीजी कालेज में लागू हुआ ड्रेस कोड

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज में स्मार्ट क्लासेज चलाने की कवायद शुरू कर दी गई है। महाविद्यालय का पुस्तकालय ई-लाइब्रेरी के रूप में विकसित हो जाएगा। महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को कालेज प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए ड्रेस में आने पर ही कालेज में प्रवेश मिलेगा। इससे शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने कालेज कैंपस में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि वर्ष 2018-19 शिक्षा सत्र मेें छात्रों के लिए डेनिंग ब्लू शर्ट और ग्रे कलर की पैंट तथा छात्राओं के लिए स्काई ब्लू समीज, दुपट्टा तथा क्रीम कलर की सलवार निर्धारित की गई है। बताया कि कालेज में एमएससी, एमकाम आदि के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीमित संसाधनों से ही कालेज को माडल के रुप में विकसित करने के लिए कवायद तेज हो गई है। महाविद्यालय के सभी कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। स्मार्ट क्लासेज तथा पुस्तकालय में छात्र छात्राओं को जरूरत की सभी पुस्तकें उपलब्ध होगी। पुस्तकालय ई लाइब्रेरी के रुप में विकसित हो जाएगा। पुस्तकालय शाम के समय आम लोगों के लिए भी नि:शुल्क खोला जाएगा। बताया कि प्रयोगशाला में आधुनिक संसाधन मुहैया होंगे जबकि खेल को भी प्रमुखता दी जाएगी। कहाउ कि सबका सहयोग मिला तो कालेज माडल के रुप में शीघ्र ही विकसित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें