फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को मुद्रा लोन योजना का लाभ लेने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों तथा पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को संगठन के निजामुद्दीनपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के बारे मे जानकारी दी गई। साथ ही व्यापारियों को इस योजना का शत प्रतिशत लाभ लेने के लिए जोर दिया गया। संगठन के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए है। योजना के तहत व्यापारी 50 हजार रूपये से लेकर 10 लाख रूपये तक का लोन पास करा सकते हैं। इसके लिए जिला उद्योग कार्यालय से मिलने वाले फार्म को भरकर जमा करना है। उन्होंने जिले के सभी बैंक प्रबंधकों को चेताया कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं मऊ जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की मऊ जनपद में होने वाली आगामी जनपदस्तरीय समीक्षा बैठक में इस मुद्दे को जबरदस्त तरीके से उठाया जाएगा। ताकि केंद्र तथा प्रदेश सरकार की छवि धूमिल करने वाले बैंक प्रबंधकों पर कार्रवाई की जा सके। बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 30 जून के बाद सभी व्यापार मंडल के सदस्यों की संयुक्त बैठक आयोजित करके इस मुद्दे पर संयुक्त रूप से व्यापारियों के हितों के संरक्षण को लेकर फैसला लिया जाएगा । बैठक में जिलाध्यक्ष अजय साहू, उपाध्यक्ष जफर अहमद जनता, युवा जिलाध्यक्ष इशरत इकबाल लारी, आशीष वर्मा, अज्जू भाई, राजू बरनवाल, तारिक अंसारी, बबलू ठठेरा, प्रशांत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें