फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में चकमार्ग बनाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सदर तहसील क्षेत्र के पनियारा गांव में चक मार्ग न होने के चलते आवागमन में परेशानी का सामना कर रहे 15 से ज्यादा ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने डीएम से बारिश के मौसम से पूर्व चकमार्ग बनाने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम प्रकाश बिंदु को सौंपे गए ज्ञापन में पनियारा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आवागमन के लिए कोई रास्ता ना होने के चलते ग्रामीण खेत के रास्ते से आवागमन को मजबूर हैं। रास्ता न बने होने से सबसे ज्यादा दिक्कत बारिश के समय होता हैं, जहां खेत में पानी भरने के चलते लोगों को मजबूरन कीचड़ से आने जाने को मजबूर होना पड़ता है। ग्रामीणों ने मांग किया कि सालों से चली आ रही समस्याओं के निस्तारण के लिए शीघ्र चक मार्ग बनाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में राजन कुमार, प्रभावति देवी, प्रेमा देवी, इंद्रावति, चंद्रावति, होशिला देवी, लल्लन, शिवकुमार राजभर, रामकुवंर राजभर, विश्वनाथ राजभर, मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें