कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव मोड़ के पास मंगलवार की दोपहर एक आटो और बाइक में आमने सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने एक युवक की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र बारा गांव निवासी कैलाश 55 मंगलवार को बाइक से दोहरीघाट जा रहा था। अभी वह बड़ागांव मोड़ के पास पहुंचा था कि मऊ से सवारी लेकर एक ऑटो अमिला की तरफ जा रहे ऑटो और बाइक में आमने सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, इसके चलते ऑटो में सवार महिला सवारी शीला देवी ,सोनू और बाइक सवार कैलाश घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। जहां सोनू की गंभीर स्थिति देखकर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।