फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास को लेकर निरंतर किया जा रहा है प्रयास: तैयब पालकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के अलग-अलग वार्डों में डेढ़ करोड़ की लागत से निर्मित इंटरलाकिंग और नाली निर्माण जैसे अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष तैय्यब पालकी ने किया। इस दौरान नपाध्यक्ष ने वार्डों में विकास कार्यों को निरंतर कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बुधवार को नपाध्यक्ष द्वारा गालिबपुर में 6.33 लाख, सलेमपुर में 4.50 लाख, ताजोपुर 13.30 लाख, चंद्रभानपुर 8.8 लाख, परदहां में 5.56 लाख और परदहां (काटनमिल) 24.96 लाख का विकास कार्य को लोकार्पण किया गया। दूसरे चरण में उन्होंने भीटी के हरिद्वार कालोनी में 6.17 लाख, भटकुआंपट्टी में 12.33 लाख, इमिलिया के बुनकर कालोनी में 3.92 लाख, इमिलिया में 2.68 लाख, मुंशीपुरा के लेखपाल बस्ती में 5.75 लाख, प्यारेपुरा के चण्डीसागर में 10.66 लाख, सहादतपुरा में 14.24 लाख के विकास कार्य होना है। इन वार्डों में आवागमन बेहतर बनाने के उद्येश्य से सीसी रोड, नाली निर्माण सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। नपाध्यक्ष ने कहा कि विद्यमान रुकावटों को दूर करते हुए नगर के विकास के मार्ग को प्रशस्त करने में लीन हैं। अधिशासी अधिकारी आशीष ओझा ने अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने में आप का सहयोग अपेक्षित है। आप कूड़े को समय से बाहर निकालें ताकि उसे समय रहते उठा लिया जाये। इस दौरान मुहम्मद इस्माईल, अब्दुल कादिर, शफीकुर्रहमान पहलवान, राजीव सैनी, अबरार अहमद, नसीम अहमद, अनिल मौर्या, कमरुल इस्लाम, सरवर जहीर, धीरज राजभर, खुशहाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें